केदारनाथ धाम में रविवार को दोपहर बाद बारिश हुई जबकि पैदल मार्ग में भी बारिश हुई। धाम में आस्था पथ से यात्रियों की दर्शन व्यवस्था से उन्हें बारिश में भीगने नहीं पड़ रहा है। यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। हालांकि पैदल मार्ग में यात्रियों को बारिश से परेशानियां जरूर हो रही है।केदार बाबा के कपाट खुलने के दिन से ही लगातार बारिश का सिलसिला बना हुआ है, पैदल मार्ग पर यात्री बारिश से भीग रहे हैं, पुलिस लगातार यात्रियों को बारिश में न भीगने व पर्याप्त गर्म कपड़े अपने साथ लाने के लिए एलाउसमेंट कर जानकारियां दे रही है।गौरीकुंड से केदारनाथ आने वाले यात्रियों को भी बारिश से मुश्किलें उठानी पड़ी। पैदल मार्ग पर बारिश होने यात्री बड़ी संख्या में भीग रहे हेँ, जिससे यात्रियों के बीमार होने का खतरा बना हुआ है।

