चारधाम यात्रा में पंजीकरण का महज 16 दिन में ही यह आंकड़ा 19 लाख के करीब पहुंच गया है। बृहस्पतिवार को चारधाम पंजीकरण 18 लाख 73 हजार 242 पर पहुंच गया। तीर्थ यात्रियों की इस भीड़ को देखते हुए सरकार ने विशेष प्रबंध शुरू कर दिए हैं।मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने बताया कि फिलहाल मुख्यमंत्री के निर्देश पर सभी राज्यों को कहा गया है कि वे शुरुआती 15 दिन तक कोई भी वीवीआईपी यहां न भेजें। चारधाम में संख्या निर्धारित करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस संबंध में कोई निर्णय नहीं हुआ है। फिलहाल चारों धाम में यात्रा प्रबंधन के लिए टोकन सिस्टम चलेगा।

