उत्तराखंड बोर्ड के रिजल्ट आज 30 अप्रैल को घोषित होने वाला है. इस साल पहली बार एक माह पहले अप्रैल में घोषित किया जा रहा है। अन्य सालों में रिजल्ट मई के अंतिम सप्ताह में घोषित होता रहा है। इससे एक नया रिकॉर्ड बनने वाला है।इस साल उत्तराखंड बोर्ड के नतीजे पिछली साल की तुलना में जल्दी जारी किए जा रहे हैं। इस बार रिजल्ट अप्रैल महीने में ही आ रहा है जबकि पिछली बार 25 मई को परिणाम घोषित हुए थे। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद के सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी ने बताया कि परिषद सभागार में मंगलवार सुबह 11:30 बजे बोर्ड सभापति महावीर सिंह बिष्ट परीक्षाफल घोषित करेंगे। उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाएं 27 फरवरी से शुरू हुईं और 16 मार्च को संपन्न हुईं। उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in और uaresults.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

