पुलिस ने आठ फरवरी को बनभूलपुरा हिंसा के मास्टरमाइंड वांटेड अब्दुल मलिक को 16 दिन बाद शनिवार को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा एक वांटेड और दो अन्य उपद्रवियों को गिरफ्तार किया गया है। इस घटना में अब तक 82 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। अभी घटना में अब्दुल मलिक का बेटा वांटेड अब्दुल मोईद फरार है।हल्द्वानी के मलिक के बगीचा में अवैध रूप से बने मदरसा और नमाज स्थल को ढहाने के दौरान हिंसा हो गई थी। इसमें कई कर्मचारी घायल हो गए थे और छह लोगों की मौत हो गई थी। हिंसा का मास्टरमाइंट अब्दुल मलिक को माना गया था। तब से पुलिस उसकी तलाश में थी।मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक का लड़का अब्दुल मोईद अभी फरार है। पुलिस की तीन टीमें उसे पकड़ने के लिए लगी हुई हैं। एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने बताया कि जल्द ही अब्दुल मोईद को भी पुलिस गिरफ्तार कर लेगी। बताया कि अब्दुल मोईद कहां छुपा है, टीम को इसका इनपुट मिल गया है।बनभूलपुरा हिंसा के मास्टमाइंड अब्दुल मलिक को पकड़ने वाली टीम को पुलिस ने जमकर इनामों की बौछार की है। पुलिस महानिदेशक ने 50 हजार रुपये, पुलिस उपमहानिरीक्षक कुमाऊं ने 5000 रुपये और एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने 2500 रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।

