बॉलीवुड अभिनेता और मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से मशहूर आमिर खान परिवार के साथ मसूरी के वुडस्टॉक स्कूल पहुंचे। यहां उन्होंने स्कूल के जिम, ऑडिटोरियम में गए और स्कूल स्टाफ और बच्चों के साथ बातचीत की।अभिनेता आमिर खान के साथ स्कूली छात्रों ने फोटो खिंचवाई और ऑटोग्राफ लिए। बताया जा रहा उनके साथ उनके बेटे आजाद राव भी मौजूद रहे। आमिर खान की सूचना मिलते ही स्कूल गेट के पास उनके प्रशंसकों ने उनको घेर लिया। उन्होंने हाथ हिलाकर सबका अभिवादन किया। स्कूल से सीधे आमिर खान लालटिब्बा के एक होटल पहुंचे।इस दौरान जब मीडिया कर्मियों ने उनसे बात करने की कोशिश की तो उन्होंने मुस्कराकर कहा कि परिवार के साथ निजी दौरे पर हैं।

