ऋषिकेश से कर्णप्रयाग तक रेल परियोजना पर रेल ट्रैक बिछाने का काम भी शुरू होने जा रहा है। इसके लिए इसी माटेंडर आवंटित किए जाएंगे।बहुप्रतीक्षित ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना पर वर्तमान में सुरंगों की खोदाई का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है। अभी तक कुल 150.80 किमी सुरंगों की खोदाई का काम पूरा हो चुका है। मगर, अब यह रेल परियोजना एक और कदम आगे बढ़ने को तैयार है।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की स्वप्निल ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना कुल 16216 करोड़ की लागत से तैयार हो रही है। ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल परियोजना पर अब तक 10748.29 करोड़ रुपये से अधिक का खर्च हो चुका है। पूरी परियोजना में सुरंगों की खोदाई की बात करें तो अब तक परियोजना पर करीब 71 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है।ऋषिकेश से कर्णप्रयाग तक 125 किमी लंबी इस परियोजना में 104 किमी रेल लाइन 17 सुरंगों से होकर गुजरेगी। इन 17 सुरंगों के अलावा परियोजना पर 12 निकास सुरंगों के अलावा एडिट और क्रास पैसेज भी हैं, जिन्हें मिलाकर सुरंगों की कुल लंबाई 213 किमी है। अभी तक सुरंगों की खोदाई की बात करें तो सभी तरह की 213.277 किमी सुरंगों में 150.809 किमी की खोदाई का काम पूरा हो चुका है।

