Close-up Of human hand with Indian handcuffs
शहर में दूसरों की जमीन दिखाकर करोड़ों रुपये हड़पने वाला गिरोह सक्रिय है। ऐसे ही एक मामले में राजपुर में जमीन दिलाने के नाम पर अजय पुंडीर नामक व्यक्ति ने ढाई करोड़ रुपये की ठगी की है, जिसके खिलाफ पहले भी जमीन धोखाधड़ी के दो मुकदमे दर्ज हैं। ऐसे में राजपुर थाना पुलिस भूमाफिया के खिलाफ जल्द ही गैंगस्टर की कार्रवाई कर सकती है।एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि अजय पुंडीर के खिलाफ जमीन संबंधी धोखाधड़ी की कई शिकायतें आई हैं। पूर्व में ही आरोपित के खिलाफ दो मुकदमे दर्ज हैं। जांच में पता चला कि पुंडीर ने मार्च 2023 के दौरान न्यू कैंट रोड निवासी एनएस रावत से चालांग में जमीन संबंधी धोखाधड़ी की है।इसी तरह आरोपित ने अपने साथियों के साथ मिलकर अप्रैल 2023 में प्रदीप नागरथ कोआपरेटिव इंडस्ट्रियल एस्टेट पटेलनगर के साथ जमीन बेचने के नाम पर करोड़ों की ठगी की है। बताया कि अजय पुंडीर के खिलाफ कुछ और शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनकी जांच चल रही है। एक प्रकरण में कोर्ट में चार्जशीट चली गई है, जबकि अन्य में विवेचना की जा रही है। इसके बाद जल्द ही गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी।

