
Hot summer or heat wave background, orange sky with clouds and glowing sun
उत्तराखंड में मौसम की विदाई हो चुकी है। कई दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है, हालांकि प्रदेश में मौसम के मिजाज में परिवर्तन की उम्मीद है। अगले दो दिन देहरादून समेत ज्यादातर क्षेत्रों में आंशिक बादल छाये रहने से लेकर कहीं-कहीं बूंदाबांदी के आसार हैं। इससे तापमान में फौरी कमी आने की आशंका है।अक्टूबर के पहले सप्ताह में प्रदेश में मौसम शुष्क रहा। चटख धूप खिलने के कारण अधिकतम तापमान भी सामान्य से अधिक बना हुआ है। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास है। रविवार को प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में आसमान साफ रहा और चटख धूप खिली। हालांकि, पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं आंशिक बादल छाने लगे।मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार प्रदेश में मानसून विदा हो चुका है। अब ताजा पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव दिख सकता है। सोमवार को देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी, पौड़ी, चमोली, हरिद्वार, रुद्रप्रयाग, बोश्वर और पिथौरागढ़ में आंशिक बादल छाये रह सकते हैं। कहीं-कहीं हल्की वर्षा होने के आसार हैं। अन्य जिलों में मौसम शुष्क बना रह सकता है।