एफआरआई गेट के पास सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। जबकि, कार में सवार एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। हादसा एफआरआई गेट के पास हुआ। जहां एक कार अचानक सड़क के दूसरे ओर जाकर पेड़ से टकराई। सूचना मिलते ही थाना मोबाइल टीम और चीता पुलिसकर्मी तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों घायलों को एंबुलेंस के जरिए पास के निजी अस्पताल भिजवाया बसंत विहार थाने के उपनिरीक्षक राजीव धारीवाल ने बताया कि रविवार सुबह करीब 8:10 बजे कंट्रोल रूम को सूचना मिली। बताया गया कि एफआरआई गेट के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। जिसमें दो युवक घायल हैं। सूचना मिलते ही थाना मोबाइल टीम और चीता पुलिसकर्मी तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों घायलों को एंबुलेंस के जरिए पास के निजी अस्पताल भिजवाया।अस्पताल में उपचार के दौरान हृदय पंवार (25) पुत्र दीपक पंवार निवासी अंसल ग्रीन कॉलोनी, जाखन की मौत हो गई। हादसे में घायल दूसरे व्यक्ति की पहचान शिवम अग्रवाल के रूप में हुई है।
