सड़क हादसों में दुपहिया वाहन में पीछे बैठकर सफर करने वाले भी हादसों का शिकार बन रहे हैं। कई मामलों में चालक हेलमेट पहने होने के बावजूद पीछे बैठे व्यक्ति के सिर पर हेलमेट नहीं होने के कारण उसकी जान चली जाती है। ऐसे में अब दुपहिया वाहन पर पीछे बैठने वाले व्यक्ति के लिए भी हेलमेट पहनना अनिवार्य करने के नियम को लेकर यातायात पुलिस सख्ती की तैयारी में है। नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की जाएगी।
