समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव के उत्तराखंडवासियों को लेकर दिए गए बयान पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोगों का अपमान किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता। उत्तराखंड देवभूमि और वीरभूमि है। इस पावन धरती ने देश को संत, सैनिक और राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित अनेक महान व्यक्तित्व दिए हैं।मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि अखिलेश यादव को अपने बयान के लिए उत्तराखंड की जनता से सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। साथ ही कांग्रेस को भी स्पष्ट करना चाहिए कि क्या वह अपने राजनीतिक सहयोगी के इस बयान का समर्थन करती है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की स्वाभिमानी जनता अपने संघर्ष और बलिदान को कभी नहीं भूल सकती।भाजपा ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के उत्तराखंडियों को घुसपैठिया बताने वाले बयान की कड़ी निंदा की है। भाजपा ने इस मामले में कांग्रेस की चुप्पी पर भी गंभीर सवाल उठाए हैं।
