मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून समेत सात जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। जबकि 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का भी अनुमान है।केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 24 अक्तूबर को देहरादून समेत टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चमोली और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश का अनुमान है। आने वाले दिनों की बात करें तो 26 अक्तूबर तक प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके बाद महीने के आखिरी दिनों में मौसम शुष्क रहेगा।
