मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिन प्रदेश में मौसम का मिजाज लगभग इसी तरह बना रह सकता है। इसके बाद शुक्रवार को पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम करवट बदल सकता है।प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम शुष्क बना हुआ है। दिन में तेज धूप के कारण गर्मी महसूस हो रही है, जबकि सूरज ढलने के बाद तापमान में गिरावट से ठंड बढ़ रही है। देहरादून में रात का तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच रहा है। दिन और रात के तापमान में अंतर बढ़ने से लोगों को सुबह-शाम गर्म कपड़ों की जरूरत महसूस होने लगी है।प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया जा रहा है। दिन और रात के तापमान में भी करीब दोगुना अंतर देखने को मिल रहा है।
