रायपुर के विष्णुलोक कालोनी में 300 रुपये के विवाद में बुजुर्ग दंपती और घरेलू सहायिका की बेरहमी से हत्या के आरोपित राजकुमार की आपराधिक कुंडली सामने आई है। जांच में पता चला है कि राजकुमार के खिलाफ देहरादून के अलग-अलग थानों में लूट, चोरी व स्नेचिंग समेत पांच मुकदमे पहले से दर्ज हैं।। दो साल पहले भी वह चोरी के प्रयास में वसंत विहार पुलिस के हत्थे चढ़ा था और उससे धारदार हथियार बरामद हुआ था। अब तिहरे हत्याकांड की विवेचना में पुलिस उसके पुराने आपराधिक इतिहास के साथ उसके आपराधिक नेटवर्क को भी खंगाल रही है।
