बैंक यूनियनों की तीन दिवसीय हड़ताल के चलते दून में इस रविवार को बैंक खुले रहेंगे। ऐसे में ग्राहक बैंक से संबंधित अपने सभी कार्य आसानी से करा सकेंगे। बैंक शाखाएं व एटीएम-लिंक ब्रांचों समेत सभी सेवाएं चालू रहेंगी। यूनियनों ने पांच दिवसीय बैंकिग सप्ताह लागू करने की मांग को लेकर 28 से 30 सितंबर तक तीन दिन की बैंक हड़ताल करने का एलान किया है। तीन दिन की हड़ताल से पहले शनिवार और रविवार को भी बैंकों में अवकाश पड़ रहा है। हड़ताल के चलते एटीएम से पैसे निकालने में कोई शुल्क नहीं देना होगा। तीन दिन तक रहने वाली हड़ताल के चलते 28 से 30 सितंबर तक किसी भी बैंक के एटीएम से लेनदेन करने पर कोई शुल्क नहीं लगेगा।
