उत्तराखंड की पहली रामसर साइट आसन वेटलैंड क्षेत्र में पर्यटकों के लिए एक और झील विकसित की जा रही है। वानिकी प्रशिक्षण केंद्र रामपुर मंडी परिसर में पुरानी झील को विकसित कर पर्यटकों को और अधिक आकर्षित करने की योजना है।देश के पहले कंजरवेशन रिजर्व आसन वेटलैंड को वर्ष 2020 में रामसर साइट का दर्जा मिला था। धीरे धीरे सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। नमामि गंगे के तहत भी बजट मिलने की उम्मीद है, जिसके बाद रामसर साइट का दर्जा मिलने का उददेश्य पूरा करने की दिशा में कदम तेजी से बढ़ेंगे। आसन वेटलैंड को अंतरराष्ट्रीय महत्व का स्थल घोषित किए जाने के बाद से उत्तराखंड में पर्यटन को नए पंख लगने की कवायद भी बढ़ गई है।
