Viruses in human lungs, 3D illustration. Conceptual image for viral pneumonia, flu, MERS-CoV, SARS, Adenoviruses and other respiratory viruses
जिले में स्वाइन फ़्लू (एच1एन1,इन्फ्लूएंजा) के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। शुक्रवार को 105 सैंपल लिए गए, जिनमें 58 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इनमें 38 मरीज देहरादून जबकि 20 अन्य जिलों के हैं। देहरादून, ऋषिकेश और जौलीग्रांट के अस्पतालों में इन मरीजों का इलाज चल रहा है।कोविड की रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार को 51 सैंपल लिए गए जिसमें से दो नए मामले पाजीटिव आए। अब तक 303 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें 39 संक्रमित मिले हैं। इनमें 37 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और दो मरीज अस्पतालों में उपचाराधीन हैं। स्वास्थ्य विभाग के रिपोर्ट के अनुसार, अब जिले में एच1एन1 के 521 सैंपल लिए जा चुके हैं, जिनमें 271 मरीज संक्रमित मिले हैं। इनमें 149 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 120 सक्रिय मरीज हैं। दो मरीजों की मौत भी दर्ज है, जिनका डेथ आडिट किया गया है। संक्रमितों में 128 महिलाएं और 143 पुरुष हैं।।
