मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक सरलता और समयबद्धता से पहुंचाया जाए। उन्होंने पेंशन योजनाओं के संचालन में आने वाली व्यावहारिक समस्याओं का संवेदनशीलता से समाधान करने को कहा। साथ ही, जिन पात्र लाभार्थियों का किसी कारण से आधार नहीं बन पा रहा है, उन्हें चिह्नित कर अकाउंट आधारित भुगतान की व्यवस्था करने के निर्देश दिए, ताकि आधार संबंधी समस्या के कारण कोई पात्र व्यक्ति पेंशन से वंचित न रहे। उन्होंने वन क्लिक के माध्यम से 9,91,914 लाभार्थियों के खातों में 147 करोड़ पांच लाख 51 हजार रुपये की पेंशन राशि भेजी।
