Concept of a violence against women. Black and white portrait of scared and desperate woman, focus on the hands in protective gesture
धार्मिक आयोजन के दौरान चार आरोपी 14 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर जंगल की ओर ले गए। आरोप है कि युवकों ने किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म किया।लक्सर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की रात को धार्मिक आयोजन था। किशोरी भी आयोजन में गई थी। इस दौरान एक युवक ने उससे बातचीत की। इसके बाद वह उसे कुछ दूरी पर ले गया। तभी तीन अन्य युवक भी वहां आ गए। आरोप है कि युवकों ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर आरोपी वहां से चले गए। किशोरी के परिजनों की शिकायत पर पॉक्सो सहित संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक आरोपी की तलाश की जा रही है।
