स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, जिले में अब तक लिए गए 21969 सैंपल में डेंगू के 112 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 54 मरीज देहरादून और 58 अन्य राज्य व जिलों के हैं। वर्तमान में 103 मरीज रिकवर हो चुके हैं। नौ मरीज संक्रमित हैं जिनका विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा है। राहत की बात है कि डेंगू से अब तक किसी मरीज की मौत दर्ज नहीं हुई है।मच्छरों के बढ़ते प्रकोप के बीच डेंगू संक्रमण के नए मामले सामने आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की 29 अगस्त की डेंगू एलाइजा रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार को 980 सैंपल की जांच की गई, जिसमें तीन मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई। जिसमें दो हरिद्वार जबकि एक उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से हैं।
