मौसम विभाग ने आज प्रदेश के सभी जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा और गर्जन के साथ बौछारों की संभावना जताई है। इसके बाद रविवार से मानसून फिर जोर पकड़ सकता है। शुक्रवार को पहाड़ से मैदान तक बादलों का डेरा रहा और रुककर वर्षा के दौर होते रहे। खाासकर पहाड़ोें में तेज बारिश के दौर भी दर्ज किए गए। देहरादून व हरिद्वार में कहीं-कहीं मध्यम से तेज बौछारें पड़ीं। देहरादून में भी शुक्रवार को दिनभर बादल छाए रहे और तीव्र बौछारों के दो दौर हुए। शनिवार को भी मौसम इसी प्रकार का रहने का अनुमान है।
