मौसम विभाग के अनुसार आज राज्य के अधिकांश जनपदों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा व गर्जन के साथ बौछार पड़ने की संभावना है। विभाग ने रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी और बागेश्वर जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने तथा वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर देखने को मिल सकते हैं। वहीं हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जनपदों में भी गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना जताई गई है।
