मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को राजभवन में पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने लगातार महिलाओं की सुरक्षा एवं सशक्तीकरण पर जोर दिया है। इसके सुपरिणाम भी नजर आ रहे हैं। हाल ही में उत्तराखंड ने मातृ मृत्यु दर में कमी दर्ज की है। राज्य के विकास में मातृ शक्ति का हमेशा योगदान रहा है। राज्य आंदोलन में यहां की महिलाएं अग्रिम पंक्ति में तैनात थीं।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा था कि आने वाला दशक उत्तराखंड का होगा। उन्होंने कहा कि इस प्रगति को प्राप्त करने में सबसे बड़ा योगदान व संवाहक मातृशक्ति बनेंगीउत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मातृशक्ति उत्तराखंड के विकास का संवाहक बनेगी। सरकार महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण पर जोर दे रही है। राज्य निर्माण में महिलाओं की अहम भूमिका रही है। नई शिक्षा नीति लागू की गई है और नकल कानून को सख्त किया गया है। अल्पसंख्यक शिक्षा में सुधार के लिए विधेयक लाया गया है

