मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मानसून के बाद सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने राज्य में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा है।प्रदेश में मानसून के कारण लगातार खराब हो रही सड़कों पर सरकार भी गंभीर हुई है।बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में राज्य की कानून-व्यवस्था, सड़कों की स्थिति, सेवा पखवाड़ा व अन्य जनहित के विषयों पर बैठक की। उन्होंने कहा कि मानसून के तुरंत बाद सड़कों का सुधारीकरण और गड्ढा मुक्त करने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।मुख्यमंत्री ने कहा कि वे स्वयं भी सड़क मार्ग से विभिन्न जिलों का भ्रमण करेंगे और विभिन्न व्यवस्था का जायजा लेंगे। कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के सभी संवेदनशील क्षेत्रों पर सीसी कैमरों से नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए। राज्य की सीमाओं पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जाए।पुलिस द्वारा रात्रिकालीन गश्त को और अधिक मजबूत किया जाए। कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के सभी संवेदनशील क्षेत्रों पर सीसी कैमरों से नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए। राज्य की सीमाओं पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जाए। पुलिस द्वारा रात्रिकालीन गश्त को और अधिक मजबूत किया जाए।इसके लिए निविदा प्रक्रियाएं अभी से पूरी कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक जिले के लिए विस्तृत कार्ययोजना बनानते हुए इसे समयबद्ध तरीके से लागू किया जाए

