एम्स प्रशासन ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का हेल्थ बुलेटिन जारी किया। एम्स के पीआरओ संदीप कुमार ने बताया कि वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्पेशल जिरियाट्रिक वार्ड की विभागाध्यक्ष प्रो. मीनाक्षी धर की देखरेख में उनकी प्रारंभिक जांच में उच्च रक्तचाप की शिकायत पाई गई है।अभी उनकी स्थिति स्थिर बनी हुई है। बुधवार को कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने एम्स पहुंचकर सीएम की मां का हाल जाना।

