प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 26 फरवरी को काशीपुर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्य का वर्चुअली शुभारंभ करेंगे। इज्जतनगर मंडल के जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि 10.7 करोड़ की अनुमानित लागत से काशीपुर प्लेटफार्म पर वाटर कूलर भी लगाए जाएंगे।प्रतीक्षालय कक्ष में यात्रियों की सुविधा के लिए उचित माड्यूलर दीवार रैक उपलब्ध कराए जाएंगे। यात्रियों को ट्रेनों के आगमन प्रस्थान की जानकारी देने के लिए स्वचालित घोषणा प्रणाली उपलब्ध की जाएगी। प्लेटफार्म संख्या 2 व 3 पर जीपीएस घड़ी व स्टेशन के प्रवेश, निकास द्वार और प्लेटफार्म पर सीसीटीवी लगाए जाएंगे। सोमवार को उद्घाटन सुबह 10.45 बजे से शुरू होगा।

