तहसील चिन्यालीसौड़ के अंतर्गत बनचौरा दिवारीखोल मोटरमार्ग पर एक महिंद्रा मैक्स अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इसमें चालक सहित पांच व्यक्ति सवार थे। दुर्घटना में वाहन चालक पदम निवासी कौंथोगी उत्तरकाशी की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई, जबकि एक अन्य महिला की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। इसके अलावा तीन अन्य घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनचौरा पहुंचाया गया।बृहस्पतिवार की शाम को बनकोट गांव से एक महिंद्रा मैक्स अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी। दुर्घटना में घायल एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं जो बनचौरा कौंथोगी निवासी हैं और रिश्तेदारी में बनकोट आए थे और शाम को वापस लौट रहे थे। घायलों में विजय व रीता की हालत गंभीर होने पर देहरादून रेफर किया गया, लेकिन उपचार के दौरान रीता की मौत हो गई। विजय व सोहन लाल का उपचार उत्तरकाशी में ही चल रहा है।

