गणतंत्र दिवस परेड की तैयारियों के बीच यातायात पुलिस ने बुधवार को ट्रैफिक और डायवर्जन प्लान भी जारी कर दिया है। गणतंत्र दिवस पर परेड के दौरान परेड ग्राउंड के चारों ओर पूरी तरह से जीरो जोन रहेगा। यहां पर कोई वाहन, रेहड़ी व ठेलियां नहीं चलेंगी। इसके साथ ही ग्राउंड के आसपास के खाली मैदानों को वाहनों की पार्किंग के लिए चिह्नित किया गया है।एसपी ट्रैफिक सर्वेश पंवार ने आमजन से इस दौरान वैकल्पिक मार्गों के प्रयोग की अपील की है। गणतंत्र दिवस परेड के सभी प्रतिभागी, आर्मी, पैरामिलिट्री फोर्स, पुलिस, होमगार्ड, कार्यक्रम देखने आने वाले नागरिक आदि अपने वाहन रेंजर्स ग्राउंड, मंगला देवी इंटर कॉलेज, आईआरडीटीए ऑडिटोरियम में खड़े करेंगे। यहां से सभी को पैदल परेड ग्राउंड तक पहुंचना होगा।- धर्मपुर, दर्शनलाल चौक, दून चौक की ओर आने वाले सभी वाहन रेंजर्स ग्राउंड में पार्क होंगे।
– सर्वे चौक की ओर से आने वाले वाहन मंगला देवी इंटर कॉलेज में खड़े किए जाएंगे।
– राजपुर रोड से परेड मैदान में आने वाले लोगों के वाहनों को लार्ड वेंकटेश वेडिंग प्वाइंट में खड़ा किया जाएगा।
– आईएसबीटी राजपुर रोड की ओर जाने वाली सिटी बसें दर्शनलाल चौक से घंटाघर होते हुए राजपुर रोड जाएंगी।
– रिस्पना की ओर आने वाली सिटी बसें तहसील चौक से वापस दून चौक फिर यहां से एमकेपी चौक से आराघर की ओर जा सकेंगी।
– रायपुर रोड वाली बसें सहस्त्रधारा क्रॉसिंग से सहस्त्रधारा रोड से आईटी पार्क से राजपुर रोड घंटाघर तक आएंगी।

